मार्टिन गुप्टिल टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ा

मार्टिन गुप्टिल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
 | 
martin guptill and rohit sharma
मार्टिन गुप्टिल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में हासिल की उपलब्धिटी। 20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। रोहित शर्मा से निकले आगे।

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल एक बार फिर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। गुप्टिल के अब क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 3399 रन हो गए हैं। जबकि रोहित के 3379 रन हैं। 

Martin Guptill : Martin Guptill pips Rohit Sharma to become 2nd highest  run-scorer in T20Is; Virat Kohli on top | Cricket News

गुप्टिल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में पारी की शुरुआत करते हुए 31 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान चार चौके और दो छक्के लगाए। इस मैच से पहले रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन गुप्टिल ने 20 रन बनाने के साथ ही शीर्ष पर कब्जा कर लिया। 

Martin Guptill Player Profile, ICC Ranking & Career Stats | GQ Cricket

गुप्टिल के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक दो शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं और उनका औसत 32.37 का है। जबकि रोहित शर्मा के नाम पर सबसे ज्यादा चार शतक का रिकॉर्ड है और वह 26 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

On this day: Martin Guptill scripts history with unbeaten 237 in World Cup  clash against West Indies - WATCH | Cricket News

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गुप्टिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच रोचक जंग जारी है। ये तीनों खिलाड़ी इस वक्त टॉप तीन में शामिल हैं और सभी के 3300 से अधिक रन हैं। हालांकि इन तीनों में विराट की औसत सबसे अधिक 50.12 की है। 

Impressive T20 numbers, Martin Guptill on world-class Pakistan batsman
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड): 3399
रोहित शर्मा (भारत): 3379
विराट कोहली (भारत): 3308
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड): 2894
आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया): 2855

T20 World Cup 2021: Martin Guptill Becomes 2nd Batsman To Score 3000+ Runs  In T20Is

बता दें कि टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी गुप्टिल के नाम ही दर्ज है। वह अभी तक 112 पारियों में 169 छक्के लगा चुके हैं। जबकि इस मामले में भी रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं और उनके 157 छक्के हैं। सिर्फ इन दोनों खिलाड़ियों ने ही इस प्रारूप में 150 से अधिक छक्के लगाए हैं।

2021 T20 World Cup: Martin Guptill Cleared to Play Against India

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड): 169
रोहित शर्मा (भारत): 157
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज): 124
इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) 120
आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया): 117

Latest News

Featured

Around The Web