नीरज चोपड़ा ने फ़िर रचा इतिहास!

जापान और अमेरिका के बाद स्विट्जरलैंड में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास
 | 
Niraj chopra
ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया और वह डायमंड लीग मीट के लुसाने चरण का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। इसी के साथ वह सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग के फाइनल में भी पहुंच गए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय है।

दिल्ली.  ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया क्योंकि वह डायमंड लीग मीट के लुसाने चरण का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। इसी के साथ वह 7 और 8 सितंबर को ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग के फाइनल में भी पहुंच चुके हैं. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय हैं। Niraj chopra

उन्होंने बुडापेस्ट, हंगरी में 2023 विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया है। चोपड़ा (24) ने खिताब जीतने के पहले प्रयास में 89.04 मीटर दूर भाला फेंका। यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। चोट के कारण बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था।

हरियाणा के पानीपत के रहने वाले चोपड़ा डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। चोपड़ा से पहले, डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा डायमंड लीग मीट के शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। चोपड़ा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 89.94 मीटर है जो उन्होंने स्टॉकहोम डायमंड लीग में बनाया था।

डायमंड लीग में कोई पदक नहीं है और एथलीटों को अंक दिए जाते हैं। लुसाने से पहले चेक गणराज्य के जैकब वेडलेज 20 अंकों के साथ अंक तालिका में आगे चल रहे थे। उन्होंने यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.56 मीटर था। अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रहे जर्मनी के जूलियन वेबर टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं थे।

गत विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स पर हाल ही में एक नाव से हमला किया गया था। चोट के कारण वह भाग नहीं ले सके। वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने के बाद चोपड़ा ने डायमंड लीग खिताब के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह इसे हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने जुलाई में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में रजत पदक जीता था। एंडरसन पीटर्स ने जीता गोल्ड। 

Latest News

Featured

Around The Web