कॉमनवेल्थ में छाया हरियाणा! पहलवान रवि दहिया विनेश फोगाट को गोल्ड, पूजा गहलौत को ब्रॉन्ज

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का 9वें दिन भारतीय पहलवानों ने इतिहास रचा। 
 | 
कुस्ती
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का 9वें दिन भारतीय पहलवानों ने इतिहास रच दिया। बर्मिंघम में भारत पहलवानी में अबतक छह गोल्ड जीता है। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में रेसलिंग में देश ने कभी इतना स्वर्ण नहीं जीता था। विनेश फोगट ने महिलाओं की 53 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में चामोडया केशानी को हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की। वहीं रवि दहिया और नवीन कुमार ने भी गोल्ड जीता। दीपक नेहरा, पूजा गहलोत और पूजा सिहाग ने कांस्य पदक दिलाया। कुश्ती में भारत अबतक 12 पदक जीत चुका है।

दिल्ली.कॉमनवेल्थ(Commonwealth Games 2022) में शनिवार को हरियाणा तीन और पहलवानों के गेम पर देशवासियों की नजरें टिकी थी। सोनीपत के रेसलर रवि दहिया के बाद अब यहां की बहू विनेश फोगाट ने भी गोल्डन दांव खेला है। रवि ने नाइजीरिया के वेल्सन को हरा कर गोल्ड मेडल जीत लिया है। ये भारत का 10वां गोल्ड है। उन्होंने ये मैच 10-0 से जीता। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में पाक के रेसलर को हरा कर फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं अब विनेश फोगाट ने इंडिया की झोली 11वां गोल्ड डाल दिया है। सोनीपत के फरमाना की पूजा गहलोत ने 50 KG वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

ओलिंपिक में गोल्ड जीत चुके रवि दहिया ने शनिवार को पाकिस्तान के असद अली को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल 14-4 के बड़े अंतर से जीता। इसी के साथ रेसलिंग में भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है। इससे पहले रवि ने 1 मिनट 14 सेकंड में न्यूजीलैंड के पहलवान सूरज को 10-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 

विनेश फोगाट की गोल्ड की हैट्रिक( Wrestling)

टोक्यो ओलंपिक में नाकामी और अतीत के मानसिक और शारीरिक संघर्षों को पीछे छोड़कर विनेश ने चंद सेकंड में ही श्रीलंकाई रेसलर को चित करके 4-0 से जीत दर्ज की। बता दें कि विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता कनाडा की सामंथा ली स्टीवर्ट के खिलाफ विनेश का पहला मुकाबला कठिन था, लेकिन उन्होंने महज 36 सेकंड में जीत दर्ज कर ली थी। इसके बाद विनेश का सामना नाइजीरिया की मर्सी बोलाफुनोलुवा एडेकुरोये से हुआ,जिसकी कठिन चुनौती का इस भारतीय पहलवान ने बखूबी सामना किया। महिलाओं के इस किलोवर्ग में चार ही पहलवान थे।विनेश

रवि दहिया और नवीन ने गोल्ड दिलाया 

टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया ने पुरूषों के 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेल्सन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से हराया। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के सूरज सिंह और पाकिस्तान के असद अली को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया था। नवीन कुमार ने 74 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पाकिस्तान के ताहिर मुहम्मद शरीफ को हराया। उन्होंने नाइजीरिया के ओग्बोना एमैन्युअल जॉन को तकनीकी श्रेष्ठता पर हराया । इसके बाद सिंगापुर के हांग यू लोउ और इंग्लैड के चार्ली जेम्स बोलिंग को मात दी।Ravi

पूजा गहलोत, पूजा सिहाग और दीपक नेहरा ने कांस्य जीता 

महिलाओं के 50 किलो वर्ग में पूजा गहलोत ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टेले एल को कांस्य पदक के मुकाबले में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-2 से हराया। पहले मैच में इसी प्रतिद्वंद्वी को हराने के बाद उनको कैमरुन की रेबेका एंडोलो मुआम्बो पर वाकओवर मिला था। सेमीफाइनल में वह कनाडा की मेडिसन बियांका पार्क्स से हार गई थी। पूजा सिहाग ने फ्रीस्टाइल 76 किलो वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की नाओमी डी ब्रुईन को हराकर कांस्य पदक दिलाया। वहीं दीपक नेहरा ने फ्रीस्टाइल 97 किलो वर्ग में पाकिस्तान के तैयब राजा को हराकर कांस्य पदक दिलाया।

पूजा

गौरतलब है कि शुक्रवार को दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने भारत को रेसलिंग में स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके अलावा अंशु मलिक को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। वहीं, दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस तरह भारत के सभी 12 पहलवानों ने पदक हासिल किया।

Latest News

Featured

Around The Web