टेनिस लवर बने बर्थडे ब्वाय एमएस धोनी, दोस्तों के साथ विंबलडन के मैच का उठाया लुफ्त, देखिए तस्वीरें

7 जुलाई 2022 यानी आज 41 साल के हुए एमएस धोनी ग्रे ब्लेजर और सफेद शर्ट पहने अपने दोस्तों के साथ विंबलडन का एक मुकाबला देखते हुए नजर आए। उनके टेनिस स्टैंड की एक तस्वीर वायरल हो रही है।
 
 | 
Dhoni
एमएस धोनी ग्रे ब्लेजर और सफेद शर्ट पहने टेनिस कोर्ट में बैठे हुए नजर आ रहे। वह अपने दोस्तों के साथ स्टैंड से विंबलडन 2022 के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी को खेलते हुए देख रहे थे
 

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई (गुरुवार) को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद यह धोनी का दूसरा जन्मदिन है। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। धोनी ने अपने 41 वें जन्मदिन की शुरुआत शानदार तरीके से की। उन्होंने  विंबलडन 2022 में अपने पसंदीदा सितारों को खेलते हुए देखा। 

Image

एमएस धोनी ग्रे ब्लेजर और सफेद शर्ट पहने टेनिस कोर्ट में बैठे हुए नजर आ रहे। वह अपने दोस्तों के साथ स्टैंड से विंबलडन 2022 के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी को खेलते हुए देख रहे थे। 4 बार के इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने दिग्गज क्रिकेटर के 41वें जन्मदिन पर विंबलडन 2022 से एमएस धोनी की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्शन के मुताबिक एमएस धोनी ने राफेल नडाल और टेलर फ़्रिट्ज़ के बीच पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल देखना जो काफी रोमांचक मोड़ तक पहुंचा था। 5 सेट तक चले इस मुकाबले में नडाल ने टेलर को मात दी। फ़ुटबॉल के महान खिलाड़ी डेविड बेकहम भी सेंटर कोर्ट पर भीड़ के बीच थे। वह क्वार्टर फाइनल मैच के अंत में नडाल का सपोर्ट करते नजर आए। 
 

Latest News

Featured

Around The Web