W,0,1,W,0,W: टी 20 में गेंदबाज ने मचाया गदर, 3 ओवर में 8 रन देकर उड़ा डाले 4 विकेट

31 साल के हेजलवुड ने इस मैच से पहले 27 टी 20 मैचों में 40 विकेट चटकाए थे। वे अपने करियर में अब 4 बार 4 विकेट चटका चुके हैं। उनका एवरेज 19.30 और इकोनॉमी 7.51 है।
 | 
Josh Hazlewood
जोश हेजलवुड आईपीएल में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन कर टीम में लौटे हैं। उन्होंने इस सीजन 12 मैचों में 20 विकेट चटकाए थे। उनका सबसे शानदार स्पैल 25 रन देकर 4 विकेट था। 

टी 20 क्रिकेट में रोमांच का वो नजारा देखने को मिलता है, जिससे दर्शकों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। एक ऐसा ही नजारा ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी 20 में सामने आया। श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले टी 20 में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेजलवुड ने ऐसा गदर मचाया कि दुनिया दंग रह गई। 

हेजलवुड ने 3 ओवर में महज 8 रन देकर 4 विकेट चटका डाले। खास बात यह है कि उन्होंने एक ओवर में 3 विकेट चटकाकर मजबूत स्थिति की ओर बढ़ रही श्रीलंका को घुटनों पर ला दिया। यह नजारा 14वें ओवर में देखने को मिला। पहली गेंद पर हेजलवुड ने 5 गेंदों में 1 रन बनाकर क्रीज पर जमने की कोशिश में लगे कुसल मेंडिस का शिकार किया। हेजलवुड ने उन्हें एश्टन अगर के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अगली गेंद डॉट निकली, तीसरी गेंद पर चेरिथ असलांका ने भानुका राजपक्षे को स्ट्राइक दे दी। 


भानुका ने जैसे ही चौथी गेंद पर शॉट लगाना चाहा, वे विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों पकड़े गए। भानुका बिना खाता खोले ही लौट गए। जोश से भरे हेजलवुड और खतरनाक हो गए। उन्होंने अगली गेंद डॉट डाली और इसके बाद आखिरी गेंद पर कप्तान दासुन शनाका को एबीडब्ल्यू आउट कर श्रीलंका के खेमे में खलबली मचा दी। हेजलवुड की घातक गेंद के आगे शनाका नहीं टिक सके और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इससे पहले हेजलवुड ने 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर दनुष्का गुणाथालिका को 26 रन पर आउट कर दिया था। 

31 साल के हेजलवुड ने इस मैच से पहले 27 टी 20 मैचों में 40 विकेट चटकाए थे। वे अपने करियर में अब 4 बार 4 विकेट चटका चुके हैं। उनका एवरेज 19.30 और इकोनॉमी 7.51 है। हेजलवुड ने श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया है। इस साल श्रीलंका के खिलाफ पांच टी20 मैचों में उन्होंने 5.21 की इकॉनमी के साथ 8.25 की एवरेज से 12 विकेट लिए हैं।

जोश हेजलवुड आईपीएल में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन कर टीम में लौटे हैं। उन्होंने इस सीजन 12 मैचों में 20 विकेट चटकाए थे। उनका सबसे शानदार स्पैल 25 रन देकर 4 विकेट था। जोश हेज़लवुड को आरसीबी ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में 7.75 करोड़ में खरीदा था। इससे पहले वे चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। 
 

Latest News

Featured

Around The Web