WI vs IND: मैच की पहली गेंद पर आउट होकर रोहित शर्मा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, इस लिस्ट में हुए शामिल

पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की करें तो इस सूची में शामिल होने वाले सबसे पहले बल्लेबाज केएल राहुल थे। राहुल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में गोल्डन डक पर आउट हुए थे।

 | 
WI vs IND Rohit Sharma made a shameful record by getting out on the first ball of the match included in this list
क्रिकेट में पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की करें तो इस सूची में शामिल होने वाले सबसे पहले बल्लेबाज केएल राहुल थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मैच की पहली गेंद पर आउट हुए। पारी का पहला ओवर लेकर आए ओबेद मेककॉय ने उन्हें गोल्डन डक पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसी के साथ रोहित शर्मा के नाम एक निराशाजनक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 

Image

वह पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले केएल राहुल और पृथ्वी शॉ मैच की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं। बता दें, इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।

Image

बात टी20आई क्रिकेट में पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की करें तो इस सूची में शामिल होने वाले सबसे पहले बल्लेबाज केएल राहुल थे। राहुल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में गोल्डन डक पर आउट हुए थे। 

IND vs WI: Rohit Sharma can achieve a big position in the second T20, will  become the first batsman to do so - News Tinger | Latest News Updates

इसके बाद इस सूची में 2021 में पृथ्वी शॉ का नाम जुड़ा जब श्रीलंका के खिलाफ वह पहली गेंद पर आउट हुए। अब राहुल और शॉट के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम इस सूची में जुड़ गया है।

T20I पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी

केएल राहुल बनाम जिम्बाब्वे 2016
पृथ्वी शॉ बनाम श्रीलंका 2021
रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज 2022


 

Latest News

Featured

Around The Web