जुमे की नमाज़ के बाद कई राज्यों में भड़की हिंसा, रांची में लगाया गया कर्फ्यू

छत्तीसगढ़: नूपुर शर्मा(Nupur Sharma) की पैगंबर मोहम्मद(Prophet Muhammad) को लेकर विवादस्पद टिप्पणी की बाद देश के कई राज्यों में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रांची में भी भीषण टकराव की खबरें आ रही हैं। जुमे की नमाज के बाद रांची के मेन रोड के इलाके में पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है। बेकाबू भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया जबकि आसपास की दुकानों को आग के हवाले कर दिया है।
इसके साथ ही बेकाबू भीड़ ने एक धार्मिक स्थल पर भी पत्थर फेंके हैं। भीड़ को नियंत्रित से बाहर होता देख पुलिस ने सख़्ती दिखाते हुए लाठीचार्ज किया। हालांकि पथराव में पथराव में डेली मार्केट थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार फायरिंग कर रही है। मौके पर सभी थानों के प्रभारी व डीएसपी पहुंच गए हैं। पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल मंगवाया गया है।
मीडिया के अनुसार पूर्व बीजेपी महिला नेता नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ रांची में हिंसा हुई। हालत पूरी तरह बेकाबू हैं और लगातार हो रही फायरिंग व पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए है। डेली मार्केट के थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए है। रांची के इकरा मस्जिद के पास नमाज के बाद लोगों की भीड़ है।
हालांकि हिंसक प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए अब तक फायरिंग जारी है। रांची के एसडीओ सिटी एसपी सहित कई पदाधिकारी मौजूद घटनास्थल पर मौजूद हैं। ।
प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी और उपद्रवियों को भी लगी गोली है। पथराव से दर्जनों घायल हैं और सभी को अस्पताल भेजा गया है। मेन रोड में बजरंगबली मंदिर के पास सबसे ज्यादा पत्थरबाजी की खबर है। वहीं मंदिर पर भी हमला होने की खबर है।
पुलिस ने बताया कि एक जवान को पैर में गोली लगी है। करीब दर्जनभर लोग चोटिल हो गए है। अभी-अभी मिली सूचना के अनुसार प्रदर्शनकारियों में शामिल एक की गोली लगने से मौत हुई है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मौत की पुष्टी नहीं की गई है।
रांची के डेली मार्केट के टैक्सी स्टैंड में खड़ी दर्जनों वाहन तोड़ दी गई। आसपास लगे ठेले में आग लगा दी गई।। रांची के मेन रोड में आईपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।
सूचना मिली है कि जैप 3 के सिपाही अखिलेश यादव को गोली लगी है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में एसडीएम(Sub Division Megistrate) के आदेश पर धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस घूम घूम कर लाउडस्पीकर से लोगों को अपने घरों में जाने का आदेश दे रही है।
लोकल मीडिया के अनुसार विशेष समुदाय के उपद्रवियों ने करीब 25 गोलियां पुलिस पर चलाई। पहले उपद्रवियों ने गोली चलाई। जिसके बाद डीसी के आदेश पर जवानों ने करीब 150 से अधिक गोलियां चलाई। बताया जा रहा है कि अगर पुलिस फायरिंग नहीं करती तो स्थिति और हिंसक हो सकती थी।
रांची डीसी छवि रंजन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रांची के मेन रोड में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मेन रोड में सुजाता चौक से फिरायालाल तक सड़क की दोनों तरफ 500-500 मीटर तक कर्फ्यू लगाया गया है। झारखंड एटीएस( Anti-Terrorism Squad) की टीम भी मौके पर पहुंचा है।