पंजाब में विधायकों की खरीद-फरोख्त पर एफआईआर : केजरीवाल ने दिल्ली तलब किए MLA

विजिलेंस को सौंपी जांच, आप ने भाजपा पर आरोप लगाया लेकिन केस अज्ञात पर दर्ज
 | 
 FIR दर्ज होते ही AAP विधायकों की शिकायत से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स विजिलेंस ब्यूरो के डायरेक्टर को सौंप दिए गए हैं। आप ने कुछ कॉल रिकॉर्डिंग्स भी डीजीपी को दी हैं। जिन्हें आगे जांच के लिए विजिलेंस को सौंप दिया गया है। 
मोहाली के स्टेट क्राइम थाने में  एफआईआर दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी गई है। इससे पहले दोपहर को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के 12 विधायकों ने पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी को मामले की शिकायत के साथ सबूत सौंपे।

चंडीगढ़ - पंजाब में ऑपरेशन लोटस के तहत विधायकों की खरीद-फरोख्त कर पंजाब में आप सरकार गिराने की साजिश के आरोपों पर एफआईआर दर्ज हो गई है।   पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने कहा - राज्य के कुछ विधायकों ने शिकायत के बाद पुलिस थाना स्टेट क्राइम मोहाली में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 के सेक्शन 8 और IPC की धारा 171B और 120B के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।मोहाली के स्टेट क्राइम थाने में  एफआईआर दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी गई है। इससे पहले दोपहर को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के 12 विधायकों ने पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी को मामले की शिकायत के साथ सबूत सौंपे। 

बबब

स्टेंडर्ड गाइडलाइंस के अनुसार जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी गई है। इसमें अहम बात यह है कि AAP ने BJP पर आरोप लगाया था लेकिन केस अज्ञात पर दर्ज हुआ है। इसके बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों को दिल्ली तलब कर लिया है। यह मुलाकात 18 सितंबर को होगी। इसी दिन सीएम भगवंत मान भी जर्मनी से वापस लौटेंगे। आम आदमी पार्टी के 11 विधायक वित्तमंत्री हरपाल चीमा की अगुआई में कल देर शाम DGP गौरव यादव से मिले। आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और उनके एजेंटों ने पार्टी बदलने के लिए 25-25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया। इनकार करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। विजिलेंस ब्यूरो के AIG स्तर के अफसर को यह जांच सौंपी गई है।

  xxx


पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने सरकार को चैलेंज किया कि वह सारे सबूत सार्वजनिक करे। फर्जी कॉल के आधार पर शिकायत लेकर डीजीपी के पास जाने वाली आप सरकार घटिया और भ्रामक राजनीति कर रही है, जो आने वाले समय में पंजाब के लिए आपदा साबित होगी। उन नेताओं के नाम बताए, जिन्होंने खरीदने की कोशिश की। अगर डीजीपी को सबूत दे आए तो उन्हें सार्वजनिक क्यों नहीं करते? जिन नंबरों से कॉल आई, उन्हें सार्वजनिक करो। वड़िंग ने कहा कि कई बार कहानी बनाने वाला खुद फंस जाता है?, यह भी फंस गए। इनकी पार्टी के अंदर ही मुखालफत हो रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह का अभियान दिल्ली में आप द्वारा चलाया गया था कि भाजपा दिल्ली में आप सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है, लेकिन अंतत: यह झूठा साबित हुआ। 
 

Latest News

Featured

Around The Web