NDTV भी अब बन जायेगा Narendra Damodardas TV ट्वीटर पर बवाल!

अदानी के एनडीटीवी खरीदने के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बवाल
 | 
Ndtv
अडानी की इस डील के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। एक शख्स ने तो NDTV का नामकरण भी कर दिया। उन्होंने अडानी की अगुवाई में चलने वाले चैनल का नाम रखा है Narendra Damodardas TV। उनका कहना था कि देश बेचने के खिलाफ आवाज उठाने वाला चैनल खुद बिक गया। हो सकता है कि मैनेजमेंट की कोई मजबूरी रही हो।

Delhi. NDTV को अपनी साफगोई और सरकार के खिलाफ तीखे तेवर दिखाने के लिए जाना जाता है। लेकिन आज अडानी ग्रुप ने इसे अपने हाथ में ले लिया। NDTV मौजूदा समय में तीन न्यूज चैनलों के साथ डिजीटल मीडिया का सशक्त प्लेटफार्म भी चला रहा है। जाहिर सी बात है कि अब इस मीडिया हाउस के तेवर पहले से नहीं रहेंगे, क्योंकि अडानी को पीएम मोदी का दोस्त माना जाता है और वो कभी नहीं चाहेंगे कि उनके मीडिया प्लेटफार्म से सरकार के खिलाफ कोई आवाज उठे। 

अडानी की इस डील के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। एक शख्स ने तो NDTV का नामकरण भी कर दिया। उन्होंने अडानी की अगुवाई में चलने वाले चैनल का नाम रखा है Narendra Damodardas TV। उनका कहना था कि देश बेचने के खिलाफ आवाज उठाने वाला चैनल खुद बिक गया। हो सकता है कि मैनेजमेंट की कोई मजबूरी रही हो।

अडानी समूह ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी है। इस अधिग्रहण के बाद RRPR का नियंत्रण पूरी तरह VCPL के पास आ जाएगा। इस कंपनी के पास NDTV में 29.18% शेयर्स हैं। इसके अलावा AMNL और AEL एक ओपन ऑफर भी लॉन्च करेंगे, जिसके तहत NDTV में 26% स्टेक्स उनके पास होंगे। कंपनी ने बताया है कि अधिग्रहण को लेकर नियामक संस्था SEBI द्वारा बनाए गए कानून के तहत ऐसा हो रहा है।

अडानी समूह ने अपनी प्रेस रिलीज में NDTV को एक प्रमुख मीडिया हाउस बताते हुए कहा है कि इसके पास 3 दशकों से विश्वसनीय ख़बरें देने का अनुभव है। इसके पास NDTV 24×7, NDTV India और NDTV प्रॉफिट नाम के 3 न्यूज़ चैनल हैं। अडानी समूह ने कहा कि NDTV की ऑनलाइन उपस्थिति भी दमदार है, जहाँ वो विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर 3.5 करोड़ फॉलोवर्स के साथ सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले चैनलों में से एक है।

​​​​​​ट्वीटर  पर लोगो ने पत्रकार रवीश कुमार के लिए चिंता जाहिर की। उनका कहना था कि रवीश को अब YOU TUBE चैनल खोलकर गुजारा करना पड़ेगा। एक अन्य शख्स का कहना था कि एक दमदार आवाज अब सुनाई देनी बंद हो जाएगी। उनका मानना है कि रवीश अडानी की गुलामी करने से रहे।

Latest News

Featured

Around The Web