तेजस्वी यादव द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने पर हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- ध्यान से सुनना अब यह 'मुर्ति' बोलेगी

एक यूजर ने लिखा, "कैसा लग रहा है..? बिना वोट दिए शुभकामनाएं देना पड़ रहा है वो भी एक मूर्ति (आपके कहे अनुसार) को. एकदम बेशर्मी की हदें पार कर दिए आप."
 | 
तेजस्वी यादव
राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने बड़ी जीत हासिल की है. इसके बाद उनको जीत की बधाई देने वालों का तांता लग गया. तेजस्वी यादव ने भी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है. जिसके बाद लगातार यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

पटना – राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election 2022) में एनडीए (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) की जीत के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है. वहीं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुर्मू को बधाई देने पर ट्रोल हो गए हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, "द्रौपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं." वहीं तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, "द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं." हालांकि, तेजस्वी अपने इस बधाई संदेश के बाद ट्रोल हो रहे हैं.

तेजस्वी यादव के ट्वीट के बाद लोग उनपर कमेंट के जरिए तंज कस रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "कैसा लग रहा है..? बिना वोट दिए शुभकामनाएं देना पड़ रहा है वो भी एक मूर्ति (आपके कहे अनुसार) को. एकदम बेशर्मी की हदें पार कर दिए आप." वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को मूर्तिबताया था. हमने कभी उन्हें बोलते नहीं सुना. आज ध्यान से सुन लेना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलेगी."

बता दें कि तेजस्वी यादव ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले द्रौपदी मुर्मू को 'मूर्ति' बताया था. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए उम्मीदवार पर तंज कसते हुए कहा था कि हमने कभी उन्हें बोलते हुए नहीं सुना है और मुझे नहीं लगता है कि आप लोगों ने भी सुना होगा. वो जब से उम्मीदवार बनी हैं, उन्होंने एक भी प्रेस वार्ता नहीं की है. फिलहाल तेजस्वी के बयान को लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

Latest News

Featured

Around The Web