कौन है राहुल कनाल जिनकी शिकायत पर एक्टर KRK को गिरफ्तार किया गया?

आखिर कौन है राहुल कनाल सलमान खान से क्या है उनका रिश्ता!
 | 
Rahul kanal
अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा का विषय बनने वाले बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) की मुसीबतें बढ़ गई हैं. दरअसल साल 2020 में किए गए विवादित ट्वीट की वजह से मुंबई पुलिस ने केआरके (KRK) को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में मौजूद हैं. इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं उस शख्स के बारे में जिनकी शिकायत पर कमाल खान को अरेस्ट किया गया है. इनका नाम राहुल कनाल (Rahul Kanal) है और ये शिवसेना की युवा सेना के मेंबर हैं. 

मुंबई. अपने ट्वीट को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता कमाल आर खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब अभिनेता को दो साल पुराने एक विवादित ट्वीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक कमाल आर खान (KRK) जब मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो पुलिस ने हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. राहुल कनाल की शिकायत पर केआरके को गिरफ्तार किया गया है।

राहुल कनाल शिवसेना की युवा सेना के सदस्य हैं। इसके साथ ही वे श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी के ट्रस्टी भी हैं। राहुल बीएमसी की शिक्षा समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं राहुल कनाल आई लव मुंबई फाउंडेशन के फाउंडर भी हैं। राहुल कनाल के ठाकरे परिवार से अच्छे संबंध हैं और उन्हें आदित्य ठाकरे का करीबी माना जाता है। राहुक कनाल के घर पर आयकर छापेमारी की गई है।

राहुल कनाल को हाल ही में शिरडी साईं संस्थान के ट्रस्टेड बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। इससे पहले राज्यपाल द्वारा नियुक्त विधायकों की सूची में राहुल का नाम चर्चा में था। उन्हें बॉलीवुड की कई हस्तियों का करीबी माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से लेकर क्रिकेटर विराट कोहली तक, हर कोई उनका दोस्त है।

आपको बता दें कि कमाल आर खान को जिस ट्वीट की वजह से गिरफ्तार किया गया है, वह दो साल पुराना है। साल 2020 में केआरके ने इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन को लेकर विवादित ट्वीट किया था। जिसके चलते वह अब कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। एक आरोप यह भी है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को आहत करने वाले विवादित ट्वीट किए हैं। इस पर राहुल कनाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, चूंकि कमल देश से बाहर रहता है इसलिए मुंबई पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

कमल की गिरफ्तारी पर राहुल कनाल ने कहा है कि ''कमल आर खान को आज मेरी शिकायत पर हिरासत में लिया गया है, मुंबई पुलिस के इस कदम का स्वागत है। वह सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा व्यवहार समाज में अस्वीकार्य है। केआरके को गिरफ्तार करके ऐसे लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कड़ा संदेश दिया है।" 

Latest News

Featured

Around The Web