कितने भारी कर्ज तले दबे हैं भारतीय अरबपति जानकर चौंक जायेंगे आप?

मुकेश अंबानी, अडानी, महिंद्रा, टाटा और बिरला पर है भरी कर्ज़ जाने!
 | 
कर्ज़
हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने बताया है कि देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) के ऊपर भारी कर्ज (Loan) है. फिच रेटिंग्स की क्रेडिटसाइट्स ने अपने क्रेडिट नोट में अडानी ग्रुप (Adani Group) को कर्ज में डूबी हुई कंपनी करार दिया है. माना जा रहा है कि इसकी एक बड़ी वजह गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बीच में चल रही स्पर्धा भी है. क्रेडिट साइट्स (CreditSights) को लगता है कि कई ग्रुप कंपनियों को अपने कर्ज के उच्च स्तर को कम करने के लिए पूंजी डालने की जरूरत होती है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ अडानी ग्रुप पर ही कर्ज है, बल्कि हर कारोबारी कर्ज लेकर बिजनेस करता है. किसी पर कर्ज कम होता है तो किसी पर ज्यादा. आइए जानते हैं अंबानी-अडानी (Loan on Ambani-Adani) समेत तमाम अरबपतियों की कंपनियों पर है कितना कर्ज.

मुंबई.  हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी पर बहुत बड़ा कर्ज है। फिच रेटिंग्स की क्रेडिटसाइट्स ने अपने क्रेडिट नोट में अदाणी समूह को कर्ज में डूबी कंपनी करार दिया है। माना जा रहा है कि इसकी एक बड़ी वजह गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बीच चल रही होड़ है। क्रेडिटसाइट्स का मानना ​​है कि कई समूह कंपनियों को अपने उच्च ऋण स्तर को कम करने के लिए पूंजी लगाने की जरूरत है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ अदानी ग्रुप पर कर्ज है, बल्कि हर बिजनेसमैन कर्ज लेकर कारोबार करता है। किसी पर कम कर्ज है तो किसी पर ज्यादा। आइए जानते हैं अंबानी-अडानी समेत तमाम अरबपतियों की कंपनियों पर कितना है?

टाटा समूह पर है सबसे बड़ा कर्ज

मार्च 2022 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा कर्ज टाटा समूह पर है। कंपनी इस समय करीब 2.89 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में दबी है। हालांकि, उच्च कर्ज का मतलब यह नहीं है कि कंपनी मुश्किल में है, क्योंकि कर्ज हर व्यवसाय में एक बड़ी भूमिका निभाता है।

अदाणी समूह पर 2.22 लाख करोड़ रुपये का कर्ज

भारत के सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी तेजी से अपनी कंपनी अडानी ग्रुप को बड़ा कर रहे हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें भारी कर्ज का भी सहारा लेना पड़ता है। अदाणी समूह तेजी से नए उपक्रमों में प्रवेश कर रहा है, जिसके लिए उन्हें भारी कर्ज लेना पड़ रहा है। मार्च 2022 तक कंपनी पर कुल कर्ज करीब 2.22 लाख करोड़ रुपये है। यह पिछले साल के 1.57 लाख करोड़ रुपये के कर्ज से करीब 42 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, गौतम अडानी की नेटवर्थ आज की तारीख में करीब 137.5 अरब डॉलर है।

मुकेश अंबानी की रिलायंस पर अडानी से ज्यादा कर्ज

देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी भी कर्ज में हैं। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज पर करीब 2.66 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। अडानी की तरह अंबानी भी तेजी से हर तरह के कारोबार में उतर रहे हैं और अपना दबदबा बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. आज के समय में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति करीब 95.7 अरब डॉलर है।

आदित्य बिड़ला समूह भी कर्ज में दबे

कुमार मंगलम बिड़ला की कंपनी आदित्य बिड़ला ग्रुप पर इस समय करीब 2.29 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। कंपनी ने करीब 1.4 लाख लोगों को नौकरी दी है, ऐसे में जब भी कर्ज की बात आती है तो कुछ न कुछ चिंता जरूर रहती है। हालांकि, 36 देशों में फैली यह कंपनी तेजी से कमाई कर रही है और बढ़ रही है।

महिंद्रा ग्रुप ने भी लिया है बड़ा कर्ज

आनंद महिंद्रा की कंपनी महिंद्रा ग्रुप ने भी बिजनेस के लिए बड़ा कर्ज लिया है। इस समय कंपनी पर करीब 75 हजार करोड़ का कर्ज है। हालांकि यह कर्ज अदाणी-अंबानी के कर्ज से काफी कम है। आज के समय में उनकी कुल संपत्ति करीब 2.1 अरब डॉलर है. 

Latest News

Featured

Around The Web